चिलकाना (सहारनपुर)। मदरसे में पढ़ने गए दो बच्चों के लापता होने से उनके घरों में कोहराम मचा है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान होकर बच्चों को तलाश करते फिर रहे हैं।
गांव पठेड़ कलां निवासी नसीम ने बताया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र अजीम सोमवार दोपहर को गांव के एक मदरसे में पढ़ने गया था। जब देर रात तक अजीम वापस नहीं लौटा तो उसकी काफी तलाश की गई। तलाश करने के बाद भी जब अजीम नहीं मिला तो मंगलवार को उसकी गुमशुदगी की तहरीर थाने में दी गई है। वही इसी गांव के तालिब ने भी तहरीर देकर बताया है कि उसका 15 वर्षीय पुत्र आमिर भी सोमवार दोपहर से ही लापता है। वह भी इसी मदरसे में पढ़ने गया था। आमिर भी मंगलवार दोपहर तक नहीं लौटा है। दो बच्चों के अचानक लापता होने से दोनों घरों में कोहराम मचा हुआ है । पुलिस ने तहरीर लेकर बच्चों की तलाश शुरू कर दी है । नसीम ने बताया कि बच्चों के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए इसलिए बच्चों की तलाश जल्द से जल्द की जानी जरूरी है।