फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के साथ तस्कर पकड़ा, साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के साथ तस्कर पकड़ा, साथी फरार
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर रविवार की सुबह करीब 7:30 बजे यमुना नदी के कंडाईवाला घाट पर बाइक पर हरियाणा से शराब लेकर आ रहे तस्करों को घेर लिया गया। एक तस्कर तो बाइक से कूदकर भाग निकला, जबकि दूसरे को पीछा करने के बाद पकड़ लिया गया। पकड़े गए तस्कर की बाइक एवं बाइक पर प्लास्टिक के बोरे में भरी 58 बोतल हरियाणा शराब की बरामद की गई है। पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम गुफरान पुत्र जुल्फान निवासी गांव लोदी बांस और उसके फरार साथी का नाम राकेश पुत्र सोमपाल निवासी गांव महमूदपुर नगला बताया है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए तस्कर का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें