आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला जेल भेजा
बड़गांव (सहारनपुर)। शब्बीरपुर से भड़की जातीय हिंसा के बाद दलित समाज पर अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। शब्बीरपुर प्रकरण को लेकर गत सप्ताह दलित समाज पर अभद्र टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दूसरे आरोपी सचिन पुत्र राकेश निवासी शब्बीरपुर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बुधवार को शब्बीरपुर निवासी आकाश चौहान पुत्र प्रदीप सिंह को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में शब्बीरपुर के दलितों ने एसएसपी को मामले की शिकायत की थी। उसके बाद अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में सचिन और आकाश आरोपी पाए गए थे।