बेहट (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस ने रंडौल गांव में छापा मारकर कच्ची शराब बनाते हुए एक आरोपी गिरफ्तार किया है, इसके अलावा एक शराब तस्कर को गंदेवड़ तिराहे से हरियाणा मार्का शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर क्षेत्र के गांव रंडौल में छापा मारकर नरेश पुत्र सुक्कड़ को कच्ची शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने मौके से शराब बनाने की भट्टी, अन्य उपकरण, 10 लीटर कच्ची शराब, 2 लीटर रेक्टीफाइड बरामद की है। इसके अलावा गंदेवड़ तिराहे पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए शराब तस्करी के आरोपी थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव रायेपुर निवासी पवन पुत्र चमनलाल के पास से 36 बोतलें हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद हुई है। दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान किया गया है।