परचून की दुकान से मोबाइल, नगदी चुराने का आरोप
नकुड़। एक युवक पर मोबाइल एवं 1500 रुपये की नगदी चुराने का आरोप लगाते हुए परचून दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली में दी गई तहरीर में मोहल्ला बंजारान निवासी राजकुमार ने बताया, कि उसकी बिजलीघर के पास परचून की दुकान है। बुधवार को दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे वह दुकान से घर कुछ सामान लेने के लिए गया था। इसी बीच मोहल्ले के ही एक युवक दुकान ने उसकी दुकान में घुसकर चार्जिंग पर लगा मोबाइल व गल्ले से करीब 1500 रुपये की नगदी चोरी कर ली।