फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में दस लाख दे दो, सुबह 15 लाख देने पड़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में दस लाख दे दो, सुबह 15 लाख देने पड़ेंगे
विज्ञापन

सहारनपुर। रात में पांच-पांच लाख करके कुल दस लाख रुपये दे दो। सुबह हो गई तो फिर 15 लाख रुपये देने पड़ेंगे। उनकी बताई गई जगह पर मोटरसाइकिल से समय से पहुंच जाना। उसका नंबर बता देना। रास्ते में ही उनसे रकम वसूल ली जाएगी।
बुधवार की रात को उस्मान और अरशद का लगभग दस बजे अपहरण करने के बाद चारों नकाबपोश बदमाशों ने दोनों से उनके मोबाइल फोन छीन लिए। लगभग साढ़े 12 बजे अरशद से बदमाशों ने उसके साले आमिर को फोन कराया। फोन करके कहलवाया गया कि उनका अपहरण किया गया है। अरशद ने बताया कि उसके बाद बदमाश ने उससे फोन छीन लिया। फिर बदमाश ने आमिर से कहा कि उन्हें जल्दी से पांच लाख रुपये दे दो। बदमाश ने आमिर से ही उस्मान के घर जाकर वहां से भी पांच लाख रुपये लाने के लिए कहा। धमकी दी कि पैसे नहीं दिए गए तो वे दोनों को जान से मार देंगे।
विज्ञापन

अरशद के ससुर आरिफ ने बताया कि उनसे पहले साढ़े 12 बजे फोन किया गया और कहा गया कि रात में ही दोनों से 10 लाख रुपये भिजवा दें। उन्हें बता दिया जाएगा कि पैसे कहां देने हैं। उसके लगभग आधा घंटे बाद फिर फोन किया गया तथा कहा गया कि रात में ही दस लाख रुपये भिजवा दें। रात में दस लाख रुपये नहीं भेजे गए तो दिन में 15 लाख रुपये देने पड़ेंगे। बदमाशों ने कहा कि कार की बजाय मोटरसाइकिल से पैसे देने के लिए आएं और मोटरसाइकिल का नंबर पहले से ही बता दें। रास्ते में ही उनसे पैसे ले लिए जाएंगे और दोनों को छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीसरा फोन लगभग डेढ़ से दो बजे के बीच पहुंचा। उस समय सभी लोग थाने में बैठे हुए थे। वहां भी उनसे जल्दी पैसे का इंतजाम कर भिजवाने के लिए कहा गया।
-----------------
राहगीर ने दी मोटरसाइकिल की सूचना
पुलिस लोगों के साथ अपहृत युवकों को तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार सुबह ग्राम हैदरपुर के शोएब ने पुलिस को सूचना दी कि रास्ते में तारों में उलझी हुई बाइक पड़ी है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को बरामद कर लिया। उसके बाद आसपास क्षेत्र में युवकों की भी तलाश की गई।
गांव के एक बच्चे ने बताया कि जब वो खेत से चारा लेकर आ रहा था तो उसने 4-5 लोगों को जंगल में देखा था। जिसके बाद भीड़ ने खेत को घेर लिया। वहां बदमाश तो नहीं मिले लेकिन अपहरण किए गए दोनों युवक वहां पड़े हुए मिल गए।
-----------------
बुधवार को व्यापारी से लूटे फोन से मांगी फिरौती
पुलिस के अनुसार जिस फोन से फिरौती मांगी गई उसकी जांच की तो पता चला कि बुधवार को सुबह पिलखनी में गारमेंट व्यापारी ग्राम इब्रामिपुरा निवासी अफजाल से लूटा गया था। पुलिस मान रही है कि जिसने व्यापारी को लूटा उन्हीं बदमाशों ने अपहरण के बाद हत्या कर दी।
------------------
जगह-जगह मिला बदमाशों का सामान
पुलिस और लोगों को कांबिंग के दौरान कई स्थानों पर बदमाशों के द्वारा प्रयोग किया गया सामान मिला। एक स्थान में गन्ने के खेत के बीच एक बैग मिला जिसमें डायरी, चप्पल कुछ कपड़े बरामद हुए। ऐसा लगता था कि बदमाश पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम दे रहे थे। वहीं एक खेत से एक रुमाल भी बरामद हुआ, जो बदमाशों ने मुंह ढकने के लिए प्रयोग किया था।
----------------
बदमाश होने की आशंका से कराई स्कूल की छुट्टी
जिस खेत में बदमाशों के छिपे होने का अंदेशा था उसके पास ही सरकारी प्राथमिक विद्यालय था। एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल की छुट्टी करा दी। स्कूली बच्चों को पुलिस की सुरक्षा में पुलिस की गाड़ी से उनके घरों में भिजवाया। एसएसपी ने कहा कि कहीं बदमाश अपने बचाव में बच्चों को ढाल के रूप में प्रयोग न कर लें।
विज्ञापन

-------------
ड्रोन कैमरे से ली गई खेतों की तलाशी
खेतों में बदमाशों के छुपे होने की आशंका के चलते एसएसपी ने ड्रोन कैमरे मंगवाए। खेतों के ऊपर से ड्रोन को उड़ाया और खेतों को छान मारा, लेकिन कोई भी हाथ नहीं आया। बाद में पुलिस के हाथ एक संदिग्ध व्यक्ति लगा। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें