जुआ लगा कबूतर उड़ाते दो धरे, जेल भेजा
नागल। थाना क्षेत्र के गांव आमकी दीपचंदपुर से दो लोगों को जुआ लगा कर कबूतर उड़ाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसआई आशवीर शर्मा ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि आमकी में दर्जनभर लोग अपने अपने कबूतर की जीत पर जुआ लगा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुस्तकीम पुत्र अब्दुल हमीद निवासी पहाडपुर और अजबसिंह पुत्र लाल्ला निवासी आमकी थाना नागल को गिरफ्तार कर लिया। बाकी युवक भागने में कामयाब रहे। ब्यूरो