लिंक नहर में मिला नर कंकाल
बड़गांव (सहारनपुर)। मौरा गांव के पास लिंक नहर में एक नर कंकाल तैरता मिला। पुलिस ने कंकाल को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रविवार देर शाम ग्रामीणों की सूचना के बाद मौरा गांव पहुंची पुलिस ने गंगा की लिंक नहर में तैरते एक गले-सड़े नर कंकाल को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर भेजा। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि लिंक नहर के पानी में एक अज्ञात शव तैरने की सूचना मिली थी। लेकिन शव को बाहर निकलवाकर देखा तो वह एक कंकाल के रूप में मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।