फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पासपोर्ट बनाने का मामला...

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। फर्जी पासपोर्ट का खुलासा होने के बाद यूपी एटीएस लगातार देवबंद में छापेमारी कर रही है। शुक्रवार की रात्रि भी एटीएस ने नगर के अलग अलग स्थानों पर छापेमारी की। बताया जाता है कि एटीएस ने करीब चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। हालांकि एटीएस की कार्रवाई से स्थानीय पुलिस अनभिज्ञता जता रही है।
विज्ञापन

कुटेसरा से बांग्लादेेशी आतंकी अब्दुल्ला के गिरफ्तार होने के बाद देवबंद में फर्जी पासपोर्ट बनाए जाने का खुलासा हुआ था। जिसके बाद से खुफिया एजेंसी, पुलिस और एटीएस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। बीते दिनों एटीएस ने नगर के मोहल्ला पठानपुरा और खानकाह में छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया था। जिन्हें एटीएस ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ ले गई थी। शुक्रवार को फिर से एटीएस की टीम देवबंद पहुंची और नगर के ईदगाह रोड, किला, पठानपुरा और खानकाह आदि मोहल्लों में छापामारी की। बताया जाता है कि एटीएस ने चार लोगों को हिरासत में लिया था। घंटों पूछताछ करने के बाद जब उनसे कोई खास जानकारी नहीं मिली तो एटीएस उन्हें छोड़कर वापस लौट गई। हालांकि इस बाबत स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसी के अधिकारी अनभिज्ञता जता रहे हैं। सीओ सिद्धार्थ का कहना है कि एटीएस की छापेमारी के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें