फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी भगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक पर उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। नकुड़ कोतवाली के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गत दो नवंबर को वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। घर वापस आया तो वहां उसकी बेटी नहीं थी। आसपास काफी तलाश किया तथा रिश्तेदारियों में भी फोन कर पता किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पूछताछ करने पता चला कि गांव का ही एक युवक उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दीपक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें