सहारनुपर। नशे में धुत करके लखनऊ की युवती को गैंगरेप के बाद गागलहेड़ी में सड़क पर फेंके जाने के बाद पुलिस जब उसे अस्पताल लेकर जाने लगी तो युवती ने जमकर हंगामा किया। युवती ने पहले तो गागलहेड़ी में सड़क पर ही गाली गलौज कर दीं। बाद में महिला पुलिस की सहायता से उसे जिला महिला अस्पताल लाया गया। जहां लोगों की भीड़ को देखकर एक बार फिर भड़क उठी। उसने न सिर्फ पुलिस कर्मियों, चिकित्सकों से गाली गलौज की बल्कि मीडिया कर्मियों को देखते ही उनके पीछे दौड़ पड़ी। पुलिस ने काफी मुश्किल से उसे संभाला।
-----------