मस्जिद और परचून की दुकान में चोरी
बेहट (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार की रात किसी समय गांव मिर्जापुर पोल में स्थित आइशा मस्जिद के ताले तोड़कर चोर चंदा पेटी से 25 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। चोरों ने मस्जिद के पास ही स्थित परचून की दुकान के भी ताले तोड़कर 750 रुपये और पांच हजार का बीडी-सिगरेट का सामान चोरी कर लिया। दोनों ही घटनाओं का पता सुबह चल सका।