फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर और आगरा पुलिस नहीं तलाश पाई फरार सिपाहियों को

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नागल के ग्राम उमाही में गेहूं व्यापारी के यहां डकैती की वारदात को अंजाम देने के मामले में फरार हुए जीआरपी दोनों सिपाहियों को सहारनपुर और आगरा पुलिस चार दिन बाद भी तलाश नहीं कर सकी है। जबकि दोनों की तलाश में सहारनपुर की तीन टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन

ग्राम उमाही में 13 मई को तड़के गेहूं व्यापारी मोहम्मद अख्तर के यहां डकैती डाली गई थी। वारदात में शामिल जीआरपी आगरा में तैनात इंस्पेक्टर ललित कुमार त्यागी के अलावा बशीर खान और सुभाष शर्मा निवासी आगरा को गिरफ्तार किया गया था। जबकि अलीगढ़ निवासी सिपाही रिंकू और बदायूं निवासी सिपाही शायर बेग तथा टैक्सी चालक फरार हो गए थे।
फरार दोनों आरोपी सिपाहियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विलांस के अलावा नागल पुलिस को लगाया गया, जबकि आगरा पुलिस भी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई। बताया जा रहा है कि पुलिस टीमों ने आगरा के अलावा अलीगढ़ और बदायूं में भी दबिश दी। पुलिस दोनों सिपाहियों के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों के मोबाइल फोन तभी से बंद चल रहे हैं। वारदात के चार दिन बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

मोबाइल फोन से कई मामलों के खुलासे की उम्मीद में पुलिस
पुलिस गिरफ्तार किए गए जीआरपी इंस्पेक्टर ललित त्यागी और सिपाहियों के मोबाइल फोन कॉल रिकार्ड निकलवा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि ललित त्यागी के फोन कॉल से कुछ अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है।
गेहूं व्यापारी को भी पैसों का देना होगा ब्यौरा
गेहूं व्यापारी मोहम्मद अख्तर से नौ लाख रुपये की लूट की गई थी। पुलिस ने अधिकांश पैसा बरामद कर लिया है। जबकि शेष रुपये फरार सिपाहियों की गिरफ्तारी के बाद बरामद होने की उम्मीद जताई जा रही है। लगभग नौ लाख रुपये को लेकर भी चर्चा हो रही है कि इतनी नकदी व्यापारी अपने साथ क्यों रखता था और कहां से लाता था। हालांकि व्यापारी ने पुलिस को पांच लाख रुपये उधार लाए जाने की भी बात कही है। फिर भी व्यापारी को इस धनराशि का ब्यौरा भी देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें