नागल। रविवार रात नागल-गागलहेडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक कार रिपेयर की दुकान में सेंध लगा कर चोरों ने हजारों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने दे दी है। कस्बे के मोहल्ला हरदेव निवासी सोमदत्त शर्मा की फतेहपुर मोड़ के पास कार रिपेयर की दुकान है। रविवार की रात किसी वक्त चोरों ने दीवार उखाड़ कर करीब पचास हजार रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। ब्यूरो