मारपीट में दो महिलाओं सहित चार घायल
नागल। थाने के गांव पहाड़पुर में मामूली बात को लेकर हुई मारपीट में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। मामले की तहरीर थाने में दी गई है। शेरू पुत्र इमरान ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शाम करीब तीन बजे उसके पड़ोसी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ उनके घर में घुस कर मारपीट की। इसमें उस सहित मोहसीन, रानी और साबिया को चोटें आयी हैं। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो