नागल (सहारनपुर)। रविवार की रात चोरों ने बजाज शुगर मिल गांगनौली स्थित देशी शराब की दुकान का ताला तोड़कर सवा लाख रुपये कीमत की शराब चोरी कर ली। गांगनौली निवासी दुकान के सेल्समैन रविन्द्र पुत्र हिरदा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि जब वह दुकान बंद कर के आया तो वहां पचास पेटी देशी शराब की थी। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे जब वह ठेके पर गया तो वहां ताला टूटा था। अंदर जा कर देखा तो 43 पेटी शराब की चोरी जा चुकी थी। चोरी गई शराब की कीमत करीब एक लाख 30 हजार रुपये है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।