फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने किया बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में अपने पिता के साथ अपने ननिहाल आई पांच साल की बच्ची के साथ पड़ोस में ही रहने वाले एक अधेड़ ने बहाने से अपने घर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बेहट कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली पांच साल की एक बच्ची अपने पिता के साथ मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला स्थित अपनी ननिहाल में आई हुई थी। आरोप है कि बुधवार को उसकी बेटी दुकान से सामान लेने गई तो चीज दिलाने के बहाने पड़ोस में ही रहने वाला अधेड़ असलूब (55 वर्ष) उसकी बेटी को अपने घर ले गया और उसकी बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। आरोप है कि असलूब ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जिस पर बच्ची शोर मचाते हुए घर से बाहर भाग गई और रोते हुए अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। बच्ची के परिजन मंडी कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने आरोपी असलूब के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें