देवबंद (सहारनपुर)। कोहला बस्ती में आधार कार्ड बनाने के नाम पर लोगों से 50-50 रुपये की वसूली कर रहे एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।
हरिद्वार जनपद के गांव कोटवाल निवासी अमित कुमार बृहस्पतिवार को कोहला बस्ती में आधार कार्ड बनाने के नाम पर लोगों से 50-50 रुपये की वसूली कर रहा था। लेकिन कुछ लोगों पर उस पर शक हो गया। जिस पर लोगों ने एकत्र होकर उस दबोच लिया। साथ ही पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया गया। बताया गया है कि पकड़े गए युवक के पास से पुलिस को एक रजिस्टर मिला है। जिसमें 40-50 लोगों के नाम पर लिखे हुए थे। वह अन्य लोगों से 50-50 रूपये की वसूली करने में लगा था। कोतवाल रमेश रोरिया ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।