फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहत्यारों के चंगुल से तीन गोवंश जिंदा मुक्त कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहत्यारों के चंगुल से तीन गोवंश जिंदा मुक्त कराए
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। पुलिस ने अवैध कटान के लिए तीन गोवंश को जिंदा मुक्त कराने में सफलता प्राप्त की है। गोवंश को दो वाहनों में हरियाणा से तस्करी कर लाया जा रहा था। पुलिस को देख वाहनों में सवार सात लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए। थाना प्रभारी संजीव कुमार के अनुसार मंगलवार रात वह टीम के साथ गश्त कर रहे थे। लखनौती मार्ग स्थित शकरपुर तिराहे पर उन्हें एक टाटा 407 वाहन और एक सेंट्रो कार आगे-पीछे आती दिखाई दी। पुलिस को देख वाहनों में सवार लोग उतर कर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वह जंगल के रास्ते भागने में कामयाब हो गए। वाहनों की तलाशी में टाटा 407 वाहन से दो गाय एवं सेंट्रो कार से एक बछिया बरामद हुई। गोकशी में काम आने वाले उपकरण और रस्सियां भी बरामद की गई। पुलिस ने वाहनों में सवार लोगों की पहचान का दावा करते हुए बेगी नाजर निवासी फान्ना, इमरान गयूर, मोहसिन, गजनी एवं कुंडा निवासी यूसुफ समेत सात लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें