फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही पति पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने, धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही पति पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप
विज्ञापन

सहारनपुर। सम्राट विक्रम कालोनी निवासी महिला ने अपने सिपाही पति पर दहेज के लिए उत्पीड़न कर मारपीट करते हुए घर से निकालने और उस पर हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सम्राट विक्रम कालोनी निवासी नेहा ने बताया कि 16 नवंबर 2016 को उसकी शादी मेरठ के गोडविल कॉलोनी निवासी एक सिपाही के साथ हुई थी, जिसकी हाल में तैनाती थाना कुतुबशेर में है। नेहा ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने दहेज के लिए उत्पीड़न करते हुए उसे घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। अब सहारनपुर के कुतुबशेर थाने में तैनाती के बाद सिपाही पति उसे और उसके परिजनों को बार बार उनके घर आकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे पूरा परिवार दहशत में है। इस संबंध में उसने सभी अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि परिवार को आरोपी से जान का खतरा बना हुआ है। नेहा ने एसएसपी को दिए शिकायत पत्र में आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें