फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोश कर जेवर नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। मेहमान बनकर रह रहे मंगला मुखी ने परिवार के सदस्यों को चाय में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वह लाखों रुपये मूल्य के जेवर और नकदी चोरी कर ले गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मोहल्ला छत्ता निवासी किन्नर रेशमा ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि मंगलवार शाम उनके यहां खतौली निवासी एक मंगलामुखी मेहमान बन कर आया तथा उसके घर पर ही रहने लगा। आरोप है कि बुधवार रात उसने उसे तथा घर में मौजूद बंटी ढोलक वाल टोनी व सलमान को चाय में नशीला पदार्थ डालकर पिला दिया। जब वह सब बेहोश हो गए तो वह लगभग पांच तोला सोने व 12 तोला चांदी के जेवर, 50 हजार की नकदी पर्स से निकाल कर निकल भागा। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे जब उन्हें होश आया तो उन्हें मेहमान बन कर रह रहा बंगलामुखी नदारद मिला। जब उन्होंने उसे तलाश किया तो वह नहीं मिला। आरोप है कि जब उसे फोन किया गया तो उसने कार्रवाई करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें