फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से गैंगरेप में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गंगोह। क्षेत्र के एक गांव में चाकू से आतंकित कर किशोरी से गैंगरेप में दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस वायरल की गई क्लिप की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में 9 नवंबर की शाम घर के बाहर कूड़ा डालने गई 14 वर्षीय किशोरी को चाकू से आतंकित करते हुए गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। आरोपियों ने किशोरी को ब्लैकमेल करने की नीयत से वीडियो क्लिप भी बना ली थी। पीड़िता द्वारा परिजनों को बताने पर जब परिजनों ने आरोपी युवकों से पूछताछ की तो उल्टे परिजनों को ही जान से मारने की धमकियां दी गई। गांव में इस मामले पर पंचायत हुई तो बौखलाए युवकों ने उक्त क्लिप को वाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया था। इसका पता चलने पर पीड़िता और उसके परिजनों ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवक गांव ढलावली निवासी हसन पुत्र अख्तर और सद्दाम पुत्र मतलूब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, पीड़ित पक्ष के कोतवाली पहुंचने की भनक मिलते ही आरोपी गांव से फरार हो गए। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि दोनो आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें