बदमाशों ने बाइक और नगदी लूटी
नागल (सहारनपुर)। बाजिदपुर निवासी संदीप पुत्र धीर सिंह शाम करीब 9 बजे कोटा से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहा था। पीर के निकट चार बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए उसे रोक लिया। बदमाश उससे 200 रुपये, मोबाइल और बाइक लूटकर ले गये। पीड़ित ने बताया कि चारों ने मुंह ढके हुए थे। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा कायम कर लिया है। चौकी प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।