घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़
बेहट (सहारनपुर)। महिला ने मोहल्ले के ही युवक पर घर में घुसकर उसके साथ जोर जबरदस्ती करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी उसके साथ पहले भी रास्ते में आते जाते समय छेड़छाड़ कर चुका है। कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि वह बुधवार को घर पर अकेली थी। आरोप है कि उसके मोहल्ले का ही एक युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की। उधर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कालरा का कहना है कि पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।