मिर्जापुर पुलिस ने पकड़े दो शराब तस्कर
बेहट (सहारनपुर)। हरियाणा से शराब लेकर आ रहे दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कार से 24 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब की बरामद हुई है।
थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि बुधवार की सुबह सूचना मिली थी कि दो तस्कर कार में हरियाणा से शराब लेकर आ रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस ने पाड़ली गांव के पास बरसाती नदी के रपटे पर सामने से आ रही कार को रुकवाकर उसकी तलाशी ली तो उसकी डिग्गी में 24 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब की बरामद हुई। पूछताछ में एक ने अपना नाम अंकित पुत्र अजब सिंह निवासी गांव बहरामपुर कोतवाली नकुड़ और दूसरे ने रोहित पुत्र मोलकराज निवासी गांव साहा, जिला अंबाला (हरियाणा) बताया। पुलिस दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर कार समेत थाने ले आई। ब्यूरो