फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों के शटर उखाड़कर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। मंगलवार रात चोरों ने हरोड़ा बस स्टेंड पर दो दुकानों के शटर उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार गांव हरोड़ा निवासी यतेंद्र कुमार की भारत मेडिकल स्टोर की दुकान का चोरों ने रात में शटर उखाड़ दिया। चोर दुकान में गल्ले में रखे रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने मेडिकल स्टोर की दुकान के बराबर में स्थित जोली लक्ष्मी जरनल स्टोर की दुकान का शटर उखाड़ा और वहां गल्ले में रखे 10 हजार रुपये चोरी कर लिए। हालांकि चोरी की यह वारदात मेडिकल स्टोर के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरों में कैद हो गई। चोरी की वारदात का पता सुबह चला। इसके बाद पुलिस को खबर की गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस विडियो फुटेज से चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें