फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर तीस हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरो (सहारनपुर)। प्रधानमंत्री आवास योजना का सपना दिखा कर दो युवक मां, बेटी व दामाद के बैंक खातों से तीस हजार रुपये निकाल ले गए। तीतरो कोतवाली के गांव मनहोरा निवासी कटारो देवी उसकी पुत्री गीता देवी, दामाद रामेश्वर गांव के बाहर हुलासराय टीले पर कच्ची मिट्टी से निर्मित मकान में रहते हैं। तीन दिन पूर्व दुपहर के वक्त बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे थे। कटारो व गीता ने बताया कि दोनो युवकों ने पहले तीनों के बायोमेट्रिक मशीन से अंगूठा लगवाया और कोरे कागज पर अगूंठा लगवा कर आधार नंबर, खाता नंबर लेकर कहा कि तीनों आवास के नाम से बैंक में धनराशि आएगी जिसे वे सोमवार को निकाल लें। जब वे सोमवार को बैंक पहुंची तो पता चला कि तीनों के खातों से दस दस हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें