फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने अपने पड़ोस के तीन युवकों पर छेड़छाड़ तथा मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने आईजी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। गांव हरडाखेड़ी निवासी एक महिला ने आईजी को लिखे पत्र में कहा है कि वह गांव के हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। इसी दौरान गांव के तीन युवकों ने उसे पानी भरने से रोका तथा उसके साथ मारपीट की। जब वह अपने घर वापस पहुंची तो दो युवक उसके पीछे-पीछे घर आ गए तथा उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। जिस समय युवक छेड़छाड़ कर रहे थे, उसका पति मजदूरी करने गया हुआ था। महिला ने आईजी से मांग की है कि उसके साथ छेड़छाड़ तथा मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें