ताले तोड़कर तीन दुकानों से हजारों का सामान चोरी
नागल। कोटा बस स्टैंड पर शुक्रवार रात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नगदी और लोहे के गाटर चोरी कर लिए। गांव उमाही निवासी फरमान की सेटरिंग की दुकान है। जहां से चोरों ने रात ताला तोड़कर करीब 60 हजार रुपये की कीमत के लोहे के गाटर चोरी कर लिए। वहीं, ताहिर सीमेंट स्टोर का ताला तोड़ कर गल्ले से 20 हजार रुपये की नगदी, बैट्री, पंखा आदि सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा लोकेंद्र दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 600 रुपये की नगदी चोरी कर ली। चोरी का पता शनिवार की सुबह तब चला जब दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे। इसके बाद तीनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।