शराब के साथ एक पकड़ा, दूसरा तस्कर फरार
नागल। रविवार की शाम थाना पुलिस ने गांव पठौडी बक्काल से भारी मात्रा में उत्तर प्रदेश की बनी देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। थाना प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि रविवार करीब सात बजे निरीक्षक चेतराम शर्मा पुलिस के साथ गांव मीरपुर के निकट वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी सूचना मिली कि गांव पठौडी के एक मकान में भारी मात्रा में अवैध शराब है। पुलिस ने बताए स्थान पर छापा मारा वहां से 105 पेटी पव्वे फाइटर की मिली। पुलिस ने वहां मौजूद धनीराम दोईसास मीरगंज बरेली को गिरफ्तार कर लिया जबकि अनुज निवासी सांखन थाना देवबंद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने 60/63 आबकारी अधिनियम में पकड़े गए युवक को जेल भेज दिया।