सहारनपुर। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल समेत एक युवक को पकड़ लिया है। आरोपी नंबर प्लेट बदलकर मोटरसाइकिल चला रहा था।
थाना सदर बाजार पुलिस ने चोरी की बाइक सहित एक युवक को गिरफ्तार कया, जिसके पास से चाकू भी बरामद हुआ। बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसे चलाया जा रहा था। पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा में भी मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है। सदर बाजार कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान जनमंच के निकट से गंगोह अड्डे की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध को रोका। जांच में उसके पास से मिली मोटरसाइकिल चोरी की निकली। तलाशी में आरोपी के पास एक चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अमित कुमार निवासी गांव ढायकी थाना नकुड़ बताया। चोरी की बाइक बरामदगी के साथ ही पकड़े गए आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है