कोतवाली के पास लूटी नगदी और चेन
गंगोह। कोतवाली के समीप स्थित एक अस्पताल के नजदीक से कार सवार बदमाश दो व्यक्तियों को घायल करके 20 हजार की नगदी सहित बैग और सोने की पालिश वाली 15 तोले चांदी की चेन लूट ले गए। मौ. कुरैशियान निवासी दानिश पुत्र हाफिज श्मसाद द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि 8 जनवरी की शाम को वह अपने भाई शादाब के साथ सहारनपुर जा रहा था कि अचानक पीछे से आए कार सवार पांच बदमाश उसके हाथ से बैग छीनने लगे, विरोध करने पर उन्होंने देशी तमंचों की बटों से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए और नगदी एवं चांदी की चैन लूट ले गए। गाड़ी के नंबर सहित कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।