चोर की निशानदेही पर मूर्ति बरामद
रामपुर मनिहारान। शिव मंदिर से चोरी की गई लड्डू गोपाल की मूर्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किए गए युवक की निशानदेही पर बरामद की लिया है। नगर के मोहल्ला दरवाजा कलां स्थित शिव मंदिर से एक सप्ताह पूर्व दिनदिहाडे़ लड्डू गोपाल की चार किलो की मूर्ति चोरी कर ली गई थी। मंदिर समिति से जुड़े लोगों ने घटना की तहरीर दी थी। पुलिस ने इस घटना में रामपुर मनिहारान निवासी मोहित पुत्र रामदास को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अनुसार आरोपी ने नगर में ही हुई अन्य तीन मंदिरों में चोरी किया जाना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी मोहित की निशानदेही पर लड्डू गोपाल की मूर्ति का बरामद करने का दावा किया है। ब्यूरो