फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेवबंद में मारपीट के अलग मामलों में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद में मारपीट के अलग मामलों में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

देवबंद। मोहल्ला कायस्थवाडा में दो लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कायस्थवाडा निवासी मोहित ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह बाजार से घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में खडे़ मोहल्ले के ही दो लोगों ने उसे रोक लिया तथा अकारण उसके साथ गाली गलौच करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने लाठी डंडो से हमला कर उसे घायल कर दिया। वही, पुलिस ने दुगचाडा निवासी रोशन को शांति भंग में चालान कर जेल दिया। साथ ही करीब डेढ़ माह पूर्व क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद में फरार चल रहे मोहर दास को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उधर, पुलिस ने मोहल्ला लहसवाड़ा में हुई मारपीट के तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। लहसवाडा निवासी कलीम ने एक सप्ताह पूर्व मोरी तेलियान निवासी सलीम और उसके दो पुत्रों पर जीजा नदीम के साथ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें