फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

देवबंद। भाजपा के नगर अध्यक्ष गजराज सिंह राणा को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी वाला ओडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस और खुफिया विभाग में हड़कंप मच गया। इस मामले में कोतवाली में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, मामले की भाजपा समेत अन्य सियासी और सामाजिक संगठनों ने कड़ी निंदा की।
सोशल मीडिया पर 2.26 मिनट, 2.56 मिनट और 38 सेकेंड के तीन ऑडियो वायरल हुए हैं। 2.26 मिनट के ऑडियो में जैदी नाम के शख्स ने गजराज को फोन कर जान से मारने की धमकी दी। कहा कि तुझे मोदी बनाकर छोडे़ंगे, बड़ा नेता बनता फिरता है। दूसरे 2.56 मिनट के ऑडियो में फुलास के लियाकत नामक शख्स ने भी उन्हें जान से मारने की धमकी तक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गजराज सिंह ने बताया कि गांधी कालोनी में तीन दिन पूर्व झगड़ा हो गया था। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसके बाद से उन्हें जान से मारने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं। गजराज की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, भाजपाई डा. सुखपाल सिंह, चौधरी राजपाल सिंह, विपिन भारतीय, शशि त्यागी, डा. महेंद्र सैनी, बजरंग दल के विकास त्यागी, अधिवक्ता संदीप शर्मा, अरूण गुप्ता, दीपकराज सिंघल, नितिन गुप्ता, आनंद वर्मा, मनोज सिंघल आदि ने निंदा की और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें