अरोड़ा हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। बहुचर्चित दूध व्यापारी राकेश अरोड़ा हत्याकांड के खुलासे पर असंतोष जाहिर करते हुए नगर के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम पत्र भेजकर इस हत्याकांड की सीबीआई से निष्पक्ष ढंग से जांच करने की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया कि पुलिस ने हत्याकांड के खुलासे में राजनीतिक दबाव के चलते बसपा नेता सालिम चौधरी के पुत्र नगर पंचायत सभासद जहांगीर और सालिम को जेल भेज दिया गया था। पत्र में कहा गया है कि पुलिस की पक्षपात पूर्ण कार्यवाही से स्थानीय लोगों में रोष है। इसलिए हत्याकांड की सीबीआई से सही जांच कराई जानी चाहिए। पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले आबिद मलिक, महराज, इरशाद, शमशाद, मुरसलीन, रियाज अहमद, मोगली, रहीश अहमद, जोगेंद्र, राजेंद्र, सलीम अहमद, ईनाम अहमद आदि शामिल हैं।