फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के भाई को मारी ईंट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने दूसरे युवक को सिर र्में इंट मारकर लहूलुहान कर दिया। पीड़िता की मां ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। समीपवर्ती गांव निवासी एक महिला ने पुलिस में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात को उसकी पुत्री गांव की ही एक लड़की के साथ पड़ोस में जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने बताया कि उसके पुत्र ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने उसके सिर में ईंट मारकर उसे घायल कर दिया। महिला ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। देर शाम तक कुछ जिम्मेदार लोग दोनों पक्षों के बीच समझाौता कराने के प्रयास में लगे थे। चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह का कहना है कि आपसी सहमति से मामला नहीं निपटता है तो कार्रवाई की जाएगी। हमलावर युवक एक होमगार्ड का पुत्र बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें