फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। जीआरपी ने बैग कब्जे में लेकर तलाशी ली, जिसमें एक पुराना रेडियो निकला। बाद में उसे लावारिस समान में दाखिल कर लिया गया।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर बृहस्पतिवार को जीआरपी ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस को प्लेटफार्म नंबर चार पर दोपहर लगभग 1.30 बजे एक लावारिस बैग नजर आया। बताया जा रहा है की बैग सुबह से ही प्लेटफार्म पर रखा हुआ था। पुलिसकर्मी बार-बार बैग के बारे में पूछ रहे थे। दोपहर तक उसका कोई वारिस नहीं मिला। जिस पर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिसकर्मियों ने सावधानी से बैग अपने कब्जे में लिया। तलाशी लेने पर बैग से रेडियो मिला। पुलिस कर्मियों ने बड़ी सावधानी से रेडियो को खोलकर देखा। उसके सेल अलग किए थे। उसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। जीआरपी इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि बैग में रेडियो एवं कुछ घरेलू सामान मिला था। जिसे लावारिस में दर्ज कर लिया है।
डीजीपी गोल्ड मेडल से सम्मानित होंगे डीआईजी
सहारनपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर डीआईजी सहारनपुर सुनील इमैनुवल को डीजीपी गोल्ड मेडल से सम्मानित जाएगा।
गणतंत्र दिवस शासन द्वारा उनको मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। डीआईजी को यह सम्मान मिलने से सहारनपुर रेंज के तीनों जनपदों के पुलिस महकमे खुशी की लहर है। इसके अलावा गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित कार्यक्रम में कई पुलिसकर्मियों को सम्मानित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें