फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकाणन से मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। अंबाला रोड पर ईदगाह पास स्थित मदरसे के समीप एक दुकान से एक वृद्ध महिला का शव बरामद हुआ है। बताया जाता है कि खुले में सोने के कारण ठंड लगने से महिला की मौत हुई है। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली की ईदगाह के समीप अर्ध निर्मित दुकानों में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचे एसआई प्रदीप त्यागी ने बताया कि देखने में महिला करीब 60 वर्ष की तथा विक्षिप्त प्रतीत होती है शव मिलने की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक शख्स ने बताया कि ये महिला सड़कों पर घूमकर भीख मांगकर गुजारा करती थी। रात में खुले में सोती थी। पुलिस का अनुमान है कि ठंड लगने के कारण महिला की मौत हुई होगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें