फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली की साइड लगने से दुकान शटर उखड़ा, व्यापारियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। सरकारी खाद्यान्न से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली की साइड लगने से एक व्यापारी की दुकान का शटर उखड़ गया। इससे गुस्साए व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। व्यापारियों ने पहुंची पुलिस से कस्बे में ओवरलोड वाहनों की एंट्री पर रोक लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारी पिछले काफी समय से कस्बे में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगाए जाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन व्यापारियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही और कस्बे के भीड़ भाड़ वाले रास्ते पर ओवरलोड वाहनों का आवागमन हो रहा है। बुधवार की रात सरकारी राशन से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली की साइड लगने से जैन चौक पर स्थित कपड़ा व्यापारी पीयूष जैन की दुकान का शटर उखड़ गया, जिसके विरोध में व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया।
व्यापार मंडल के राकेश सिंघल, मनोज गोयल, राजेश जैन राजू, एडवोकेट संदीप जैन, संजय गोयल, दीपांशु सिंघल, मनीष जैन आदि व्यापारियों का कहना था कि वह कई बार एसडीएम व पुलिस से कस्बे में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगाए जाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन उनकी किसी ने सुनवाई नहीं की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यापारियों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामला शांत कराया तथा ट्रैक्टर-ट्राली चालक को टूटे शटर को ठीक कराने के निर्देश देते हुए दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि कस्बे में भारी वाहनों का आवागमन जारी रहा तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें