फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्कर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
60 पेटी हरियाणा मार्का शराब के साथ तस्कर पकड़ा
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। थाना चिलकाना पुलिस ने एक तस्कर को टाटा मैजिक में भरी गई 60 पेटी हरियाणा मार्का शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार की दोपहर में थानाध्यक्ष सुधीर उज्ज्वल तथा एसआई पवन शर्मा की टीम टोडरपुर पुलिस चौकी के सामने वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने पठेड़ से बेहट की तरफ जा रहे एक टाटा मैजिक को रुकवाकर उसकी तलाशी ली तो, उसमें सवार तीन लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा करने के बाद एक को दबोच लिया। तलाशी के दौरान मैजिक के फर्श के नीचे बनाए गए गुप्त स्थान से 60 पेटी हरियाणा मार्का शराब की बरामद हुई। पुलिस ने वाहन चालक रवि पुत्र रघुवीर निवासी एवन कालोनी, थानेसर कुरुक्षेत्र तथा उसके दो अन्य साथियों के लिये खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें