फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर प्लेट चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से सोलर प्लेट चोरी
विज्ञापन

छुटमलपुर। शुक्रवार की रात चोरों ने रामखेड़ी गांव की ध्रुवल एकेडमी से सौर ऊर्जा की प्लेटें चोरी कर ली। जाग होने पर पीड़ित ने ग्रामीणों के साथ चोरों का पीछा किया लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ सके। पीड़ित स्कूल प्रबंधक रिषीपाल सैनी के अनुसार उसने स्कूल में पांच किलो वाट का सोलर प्लांट लगवा रखा है। रात दो बजे चोरों ने इसे निशाना बनाते हुए सोलर प्लेटें खोल ली। आहट होने पर उनकी आंख खुल गई। शोर मचाने पर गांव में भी जाग हो गई। उन्होंने ग्रामीणों के साथ चोरों का पीछा किया तो वे भाग खड़े हुए। जाते वक्त चोर अपने साथ दस सोलर प्लेट भी ले जाने में सफल रहे। इसके बाद पीड़ित ने डायल सौ का सूचना दी। पीड़ित के अनुसार चोर करीब एक लाख रुपये मूल्य की प्लेट चोरी कर ले गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें