फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की कार समेत छह आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की तीन कार समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार की रात नकुड़ तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने सरसावा की ओर से आ रही दो कारों को रुकवाया। कार से उतरकर लोग भागने लगे। पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में साजिद, पिंटू निवासी गंगोह, नावेद निवासी नगर कोतवाली क्षेत्र, हसीन निवासी बुढ़ाना, सलमान निवासी मुजफ्फरनगर तथा इरशाद निवासी शामली शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद दोनों कार चोरी करके लाई गई हैं। इनमें से एक कार कुछ दिन पहले गुरुद्वारा रोड निवासी अभिनव की चोरी की है, और दूसरी कार ज्वालापुर (हरिद्वार) से चुराई गई थी। आरोपियों की निशानदेही पर आरोपियों से एक और कार बरामद कराई जो चोरी की बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें