चिलकाना। पुलिस ने यमुना नदी से खनन कर ला रही एक टाटा 407 पिकअप को ओवरलोड होने पर सीज कर दिया है। बुधवार को पुलिस ने हरियाणा की ओर से अवैध खनन करके ला रही एक टाटा 407 पिकअप को नारायणपुर गुर्जर के पास रुकने का इशारा किया तो चालक ने पिकअप को तेजी से दौड़ा लिया। पुलिस ने पिकअप का पीछा किया तो चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टाटा 407 पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया तथा अवैध खनन एवं ओवरलोड में सीज कर दिया है तथा खनन की रिपोर्ट खनन अधिकारियों को भेज दी गई है।