फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमालपुर गांव में चार लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कमालपुर में रविवार की देर रात चोरों ने नगदी सहित करीब चार लाख का सामान चोरी कर लिया। चोरी का पता पीड़ित परिवार को सुबह तब चला जब वह कमरे में अंदर गए और सामान बिखरा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर में अनिल कुमार पुत्र चेतन राम अपने परिवार के साथ गांव में ही लगे टावर के स्थित मकान में रह रहा है। रविवार को अनिल कुमार अपनी पत्नी एवं दो बच्चों के साथ बरामदे में सो रहा था। सोमवार की सुबह करीब छह बजे उसकी पत्नी ने उठाया और कमरे में बिखरे सामान की बाबत जानकारी दी। जब उसने कमरे में जाकर देखा तो वहां रखा संदूक खुला हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसके सामान को चेक करने पर पता चला कि चोर संदूक में रखे करीब चार लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गये। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की। थानाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें