फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को ईख में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर) क्षेत्र के एक गांव में खेत में काम कर रही किशोरी को गैर संप्रदाय के तीन युवकों ने ईख में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी की चीखें सुनकर आस-पास काम कर रहे किसानों ने घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ लिया जबकि उनका तीसरा साथी भाग निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पकड़े गए आरोपियों को कोतवाली ले आई। पीड़ित किशोरी के परिजनों द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली में तहरीर दी गई है। कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। फरार आरोपी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य गांव से बहला-फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग युवती को भी बरामद किया है। आरोपी को भी पकड़ लिया गया। आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है, जबकि आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें