फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में गोली चलाने का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार-Meerut

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। टपरी गांव में संपत्ति बंटवारे को लेकर पंचायत में लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाने के आरोपी वीरेंद्र फौजी के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसके पिता श्रीराम को भी गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में गोली लगने से घायल दूसरे पक्ष के विशंभर ने तीन लोगों पर केस दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि आरोपी वीरेंद्र फौजी को भी उपचार के लिए नानौता चिकित्सालय भेजा गया था, लेकिन उसने न तो अस्पताल में अंगूठा लगाया न ही हस्ताक्षर किए। गोली चलाने का आरोपी वीरेंद्र फौजी मेरठ आरवीसी में तैनात है, जो तीन दिन पूर्व ही छुट्टी लेकर घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें