चेकिंग में दो वाहन सीज
बिहारीगढ़। थाना पुलिस ने शनिवार रात गश्त के दौरान एक बाइक और एक स्कार्पियो को सीज कर दिया। शुक्रवार रात बाइक सवार युवक शेखर सिंह निवासी अमानत गढ़ गलत तरीके से चल रहा था। उसके पास जरूरी कागजात भी नहीं थे। इसके चलते पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया। वहीं बुग्गावाला रोड पर अनस निवासी खात्ताखेडी की स्कार्पियो के कागजात न मिलने पर उसे सीज कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि अवैध तरीके और चोरी से चलाए जाने वाले वाहनों के खिलाफ चेकिंग जारी रहेगा।