फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स गैंग ने शहर में मचाया आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बाइकर्स गैंग ने एक के बाद एक करके लगातार घटनाओं को अंजाम देकर लोगों में दहशत पैदा कर दी है। सिर्फ महिलाओं को ही नहीं युवकों को शिकार बनाना शुरू कर दिया है। रविवार की शाम को अंबाला रोड पर एक युवक से मोबाइल छीना, तो सोमवार की शाम को नुमाइश कैंप के माधोनगर मोड़ पर महिला के गले से चेन छी ली, कोर्ट रोड पर एक महिला के हाथ से बाइकर्स बैग छीन ले गए। सिर्फ इतना ही नहीं, इसके अलावा भी 15 दिन में बाइकर्स ने कई घटनाओं को अंजाम दे डाला है। चंद्र नगर में अहमद बाग की ओर जाते समय महिला की चेन छीन ले गए, नवीन नगर में महिला उर्मिला के गले की चेन छीन कर फरार हो गए, सुभाष नगर में कान के कुंडल छीनकर फरार हुए बाइकर्स, जैन कॉलेज रोड पर बच्चे के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हुए थे। इन घटनाओं में अधिकांश घटनाएं सदर कोतवाली क्षेत्र में घटित हुईं हैं। जिसको लेकर महिलाओं में खासा खौफ नजर आ रहा है। सहारनपुर में सक्रिय हुआ बाइकर्स गैंग लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहा है। बाइकर्स घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। उनकी बाइक इतनी तेजी से आकर निकल जाती है कि लोग पीछा करके भी उन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। यहां तक कि पुलिस भी इनको गलियों में तलाश कर वापस लौट जाती है। लेकिन अभी तक एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। कुछ घटनाओं को बाइक सवारों द्वारा अंजाम दिया गया है। चेन स्नेचिंग की घटना हुई है। मोबाइल छीनने की भी घटना हुई है। मोबाइल छीनने का आरोपी का पता चल गया है। अन्य बदमाशों को भी शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें