चिलकाना (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव माहेश्वरी कला निवासी गुलफ्शा पत्नी आलमगीर ने थाने में तहरीर दी है, जिसमें उसने बताया कि उसका पति तीन माह से गांव से बाहर गया हुआ है। घर में वह अकेली है तथा मेहनत मजदूरी करके बसर कर रही है। गांव के तीन युवक तथा उसकी सास उसे परेशान करते हैं तथा उसके साथ रोजाना मारपीट करते हैं। गुलफ्शा ने आरोप लगाया है कि तीनों आरोपी उसे मारपीट कर घर से निकालना चाहते हैं। गुलफ्शा ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।